हरदोई: हरदोई पहुंचे मंत्री जेपीएस राठौर, कहा सपा का My मुस्लिम, यादव फैक्टर हुआ फेल, BJP का MY मोदी योगी फैक्टर से बनेगी सरकार
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2024 हरदोई में पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कांग्रेस और सपा पर जम कर निशाना साधा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को पप्पू डब्बू का गठबंधन बताया है। वही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा के पास सिर्फ MY फैक्टर था जिसमे मुस्लिम और यादव आता है जो फेल हो गया। बीजेपी के पास भी MY फैक्टर है जो मोदी और योगी है जो 2024 में सरकार बनाएगा।