हरदोई: भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोले-यूपी की सभी सीटें जीतेंगे
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2024 भाजपा कार्यालय पर रविवार शाम लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80 लोकसभा सीटों को जिताने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में जब सभी कार्यकर्ताओं का परिश्रम जुड़ जायेगा तो हम अपने संकल्प को पूर्ण कर लेंगे।