हमीरपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस महिला मोर्चा ने राजस्थान बलात्कार प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा
हमीरपुर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मोर्चा की सदस्याओं ने बलात्कारियों को सुनवाई जल्द करवा कर फांसी दिए जाने , ऐसे मामलों में और कड़े कानून बनाने की मांग का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यह जानकारी गुरुवार को तीन बजे मिली।