ब्यौहारी: ब्यौहारी में सड़क पर रेत से फिसली बाइक, दो घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में वन बिहार के पास शहडोल-रीवा मार्ग पर सड़क पर फैली रेत के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल का उपचार अस्पताल में सोमवार सुबह 8 बजे चल रहा था।