चौथम: बंगलिया गांव में स्टेट हाइवे पर ईट लदी ट्रैक्टर कार पर पलटी, बड़ा हादसा टला
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत में बुधवार दोपहर एक बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव के निकट स्टेट हाइवे -95 पर कुशवाहा चौक के समीप ईंट से लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर एक कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कार चालक और उसमें सवार सभी लोग सुरक