सिहोरा: पीएचसी गोसलपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
केंद्र सरकार द्वारा देश को पोलियो बीमारी से मुक्त करने के लिए अनेक वर्षों से चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान की इस कड़ी में सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत संचालित पीएचसी गोसलपुर में रविवार को अस्पताल प्रबंधन व जन प्रतिनिधियों के बीच पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया ।