विदिशा नगर: 20 साल का इंतजार खत्म, पुलिस लाइन में सड़क निर्माण शुरू
विदिशा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम से शांतिनिकेतन स्कूल तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भूमि पूजन के बाद काम प्रारंभ हुआ। रविवार दोपहर 2 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जर्जर सड़क के कारण परेशानी हो रही थी, खासकर बारिश में हालात और खराब हो जाते थे। अब सीसी रोड बनने से राहत की उम्मीद है।