बबेरू: भदेहदू गांव में मेडिकल स्टोर में कार्यरत दो युवकों को गांव के दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Baberu, Banda | May 16, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव फतेहपुर के रहने वाले अंकुश पुत्र सीताराम उम्र 23 वर्ष व विकास पुत्र राम सुचित उम्र 22 वर्ष यह दोनों भदेहदू गांव के एक मेडिकल स्टोर में कार्य करते हैं, तभी शुक्रवार की देर शाम दबंगो के द्वारा दोनों को घसीट कर मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस के द्वारा घायलों का मेडिकल करवाया गया है,वहीं पुलिस जांच में जुट गई है.