पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 3 बालकों को किया निरुद्ध
पहाड़ी थाना पुलिस ने गांव भौजाका में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बालकों को निरुद्ध किया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल, 4 फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई। गुरुवार शाम 5 बजे मिली कार्यवाही की जानकारी अनुसंधान जारी,