बिसवां: रेउसा में चाय दुकानदारों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Biswan, Sitapur | Mar 26, 2026 रेउसा कस्बे में दो चाय दुकानदारों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट में दिलीप पुत्र रामकरन को चोटें आईं। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पिता रामकरन और छोटे भाई हिमांशु की भी पिटाई कर दी।