रावतभाटा: भाई दूज पर रावतभाटा में अनोखी परंपरा, ट्रैक्टर पर निकले घास भैरूजी, गांव में गूंजे जयकारे
विजय सिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि रावतभाटा के जवाहर नगर पंचायत क्षेत्र में भाई दूज पर घास भैरूजी की सवारी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पहले बैलों से निकलने वाली सवारी अब बैलों की घटती संख्या के चलते ट्रैक्टर से निकाली जा रही है। मान्यता है कि सवारी से गांव महामारी और प्राकृतिक विपदाओं से सुरक्षित रहता है।