अटेर: सीता नगर में मामूली से बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ की मारपीट पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Ater, Bhind | Jun 24, 2026 भिंड के देहात थाना इलाके के सीता नगर में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज बुधवार के रोज दोपहर 12:00 बजे देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है