#ऋषिकेश :-भट्टोंवाला में दिनदहाड़े फायरिंग, दो घायल; एक आरोपी दबोचा, दो फरार
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के भट्टोंवाला ग्राम सभा में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे जंगल क्षेत्र में शराब पी रहे तीन युवकों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद आरोपी वापस लौटे और कथित तौर पर एक व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
फायरिंग में दो स्थानीय लोग घायल हो गए, जिनमें एक के हाथ और दूसरे के पैर में गोली लगी। बीच-बचाव कर रहे एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश भेजा और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक देसी तमंचा, तीन कारतूस और एक बिहार नंबर की बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट पवन लिंगवाल
#followerseveryone #highlightseveryone #UttarakhandUpdates #UttarakhandPolitics #rishikeshnews @top fans Uttarakhand Police मोहन बिष्ट मूलनिवासी