छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा सोमवार कि दोपहर 03 बजे ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-ग