मानिकपुर: मानिकपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में रामपुर गांव के पानी संकट और पाइपलाइन का मुद्दा उठाया गया, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट में शनिवार दोपहर 1 बजे मानिकपुर समाधान दिवस में अपना दल नेता पंकज पटेल ने जल समस्या पर मंडलायुक्त अजीत कुमार को ज्ञापन दिया। 1000 मीटर पाइपलाइन के बावजूद चिन्हित स्थानों तक आपूर्ति सुनिश्चित करने, पीएचसी-विद्यालय सहित आठ जगह पानी पहुंचाने व 200 लीटर टंकियां लगाने की मांग की। अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।