बाह: पिनाहट में चाकू की नोक पर किशोर का अपहरण, शादी का दबाव बनाने के लिए प्रेमिका के भाई को उठा ले गया युवक
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 10:45 बजे सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना पिनाहट के ठीक पीछे एक सिरफिरे युवक ने कथित प्रेमिका से शादी का दबाव बनाने के लिए उसके छोटे भाई का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक घर में घुस आया और परिजनों को धमकाते हुए किशोर को अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर