कालपी: ग्राम कहटा, हमीरपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jun 16, 2026 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा हमीरपुर निवासी महिपाल सिंह पुत्र काशीराम राजपूत ने 15 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीते दिनों हरीसिंह पुत्र रतीराम समेत 3 लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जानकारी दी है।