कैलारस: 7 साल की बच्ची की मौत का 24 घंटे में हुआ खुलासा
मुरैना जिले के थाना चिन्नोनी क्षेत्र के ग्राम रामलालपुरा में भात कार्यक्रम के दौरान 7 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई। जा