पन्ना: कलयुगी बेटे की हैवानियत: शराब के नशे में पिता को लात-घूंसों से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Panna, Panna | May 20, 2026 "पन्ना के बराछ से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर है। यहाँ शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे छोटू साहू ने महज खाना माँगने पर अपने बुजुर्ग पिता प्यारे लाल साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। लात-घूंसों की बेरहमी से पिटाई के कारण खून से लथपथ पिता अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।"