पिंड्रा: वाराणसी में रिश्ता हुआ शर्मसार, नौकरी की लालच में पोती ने दादी को दिया जहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोहता थाना क्षेत्र में एक चतुर्थ श्रेणीकर्मी महिला को उसकी पोती ने जान से मारने के लिए अपने पति के साथ मिलकर दादी के खाने में जहर मिला मारने की कोशिश की। दादी की नौकरी पाने की चाहत में पोती ने दादी के खाने में जहर मिला दिया। ईलाज के बाद अस्पताल से लौट दादी ने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।