रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज और रायपुर में चाइल्ड लाइन की तत्परता से दो बाल विवाह रोके गए, नाबालिग बच्चियों का किया गया रेस्क्यू
राबर्ट्सगंज और रायपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे चाइल्ड लाइन की तत्परता से दो बाल विवाह रोका गया साथ ही नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू भी किया गया। अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मदद से रायपुर और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रों में दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह होने से रोका गया।