गुरुग्राम: गुरुग्राम में स्पा सेंटर की आड़ में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का भंडाफोड़
गुरुग्राम के सेक्टर 90 में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का महिला आयोग और पुलिस ने मिलकर बड़ा खुलासा किया। 18 स्पा सेंटर्स पर छापेमारी में दर्जनों लड़कियों का रेस्क्यू किया गया, साथ ही नशीला और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।