बेहट: नोंगावा पटरी से पुलिस ने 158 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया की नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित उर्फ भोला पुत्र तेजराम निवासी ग्राम नागलमाफी, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर बताया।