अशोक नगर: समान नागरिक संहिता पर जनता की राय मांगेगा मध्यप्रदेश शासन, 22 जून तक दे सकते हैं सुझाव
अशोकनगर मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जन-परामर्श की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और पारिवारिक कानूनों से जुड़े विषयों का अध्ययन कर रही है। इसके लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी शुरू की है, जहां आम नागरिक, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य