कोंडागांव: सुशासन तिहार के तहत नगरीय क्षेत्रों में लगाए जाएंगे शिविर
कोंडागांव जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। कोण्डागांव नगर में 13 मई को विकास नगर सामुदायिक भवन में तथा 25 मई को चौपाटी ग्राउंड बंधा तालाब के सामने शिविर आयोजित होगा।