🤝 सहयोग शिविर के आवेदनों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा — लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई।
🔹 अब तक लगभग 8,309 आवेदन प्राप्त, जिनमें 7,679 का निष्पादन किया जा चुका है।
🔹 लगभग 3.14% मामले लंबित हैं।
🔹 राजस्व विभाग के 56 लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश।
🔹 पुलिस विभाग के 19 लंबित मामलों के भी त्वरित निष्पादन पर जोर।
🔹 सिविल सर्जन सहित संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण का जवाब निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने का निर्देश।
🔹 सभी विभागों को लंबित आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
📌 जिला प्रशासन, जहानाबाद की अपील: अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समयबद्ध निवारण हेतु सहयोग पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग करें।
#सहयोग_शिविर #जनसमस्या_समाधान #जहानाबाद #जिला_प्रशासन #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 11, 2026