बिंदकी: बिंदकी तहसील में किसान मजदूर मोर्चा ने 13 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, समस्याओं के समाधान की अपील की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे किसान मजदूर मोर्चा के लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उस समय जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुन रहे थे। पुलिस ने भीड़ को सभागार कक्ष के दरवाजे पर रोका और कुछ लोगों को जाने दिया। जहा पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे।