कलान: कलान थाना समाधान दिवस में पहुंचीं सात शिकायतें, मौके पर एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
कलान (शाहजहांपुर)। थाना परिसर कलान में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम कलान अभिषेक प्रताप सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए