केरसई: बोलबा के अवगा गांव में ओलावृष्टि से किसान चिंतित
सिमडेगा के अवगा गाँव में सोमवार को शाम 4 बजे झमाझम बारिश के साथ हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम ने खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। विशेषकर सब्जी और दलहन की फसलें ओलों की मार से बर्बाद हो गईं। किसानों ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, जो नुकसान हुआ।