दतिया नगर: माशिमं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: हाईस्कूल में 50% और हायर सेकेंडरी में 54% छात्र उत्तीर्ण
शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा 10 और 12 का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया दतिया जिले में हायरसेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 54.16 छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि हाईस्कूल में 50.19 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए । घोषित हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा दसवीं के तीन छात्र-छात्राओं ने जबकि हायर सेकेंडरी में प्रदेश में एक छात्रा ने जिले का नाम रोशन किया।