गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया समाहरणालय में डीएम और एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने को लेकर की समीक्षा बैठक
गया समाहरणालय में गुरुवार की शाम 4 बजे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा के द्वारा समीक्षा बैठक की गई।डीएम ने कहा कि जीबी रोड,केपी रोड में हमेशा जाम की समस्या होती है।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो बार बार निर्देश के बाबजूद सड़को पर ठेला खड़ा कर रहे है उसे चिन्हित कर जुर्माना वसूल कर ठेला जब्त करे