गया टाउन सीडी ब्लॉक: नगर आयुक्त ने किया केदारनाथ मार्केट का निरीक्षण, आधुनिक ढंग से विकसित करने के दिए निर्देश
गया नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे केदारनाथ मार्केट का विस्तृत निरीक्षण कर मार्केट क्षेत्र में फैली अव्यवस्था, अतिक्रमण और असंगठित दुकानों की स्थिति का बारीकी से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय दुकानदारों और निगम अधिकारियों के साथ बातचीत कर समस्याओं को समझा तथा मार्केट को अधिक सुव्यवस्थित।