मंसूरचक: अहियापुर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, दर्जनों किसान हुए शामिल
मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जहां दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे. इस मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार सरकार प्रत्येक किसानों को खुशहाल एवं उनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान रखने के लिए कृतसंकल्पित है.