बड़ौत: राजपुर खामपुर में राशन डीलर पर एक यूनिट पर 2 किलोग्राम राशन कम देने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 26, 2025 गांव राजपुर खामपुर थाना बड़ौत में दो राशन डीलर हैं। जहां एक कार्ड धारक को एक यूनिट पर 2 किलोग्राम राशन कम दिया जाता है। गांव की एक राशन कार्ड धारक महिला संतोष ने बताया कि राशन डीलर ओमवीर द्वारा उसको 6 यूनिट पर 18 किलोग्राम राशन दिया जाता है। जिसका वीडियो राजपुर खामपुर निवासी गुलशेर मलिक नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।