बड़ौत: बड़ौत में सफाई कर्मचारी ने नगर पालिका सफाई इंस्पेक्टर पर डंडा लेकर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया बीच-बचाव
Baraut, Bagpat | Jun 25, 2025 बड़ौत शहर के बीच बजार में एक सफाई कर्मचारी ने डंडा लेकर बड़ौत नगर पालिका सफाई इंस्पेक्टर के ऊपर हमला कर दिया। जिसको मौके पर मौजूद लोगों ने पड़कर बीच बचाव कराया। सफाई कर्मचारी काफी गुस्से में नजर आ रहा था। लोगों ने उसके हाथ से डंडा छीन लिया और बीच बचाव कराया। इस दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल है।