बड़ौत: किशनपुर बराल में 4 युवकों ने 1 युवक से गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, 3 आरोपी सगे भाई गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 25, 2025 मंगलवार को रमाला थाने पर किशनपुर बराल निवासी पंकज पुत्र नरेशपाल ने तहरीर दी कि सोनू, मोनू, छोटू पुत्र ओमवीर व एक अज्ञात ने उसके भाई अंकित का मार्ग अवरुद्ध किया। जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें उसका भाई बेहोश हो गया और जान से मारने की धमकी दी। रमाला पुलिस ने बुधवार दोपहर को बताया कि बिराल निवासी 3 आरोपी सगे भाई गिरफ्तार किए हैं।