ग्राम पंचायत डाहड़ के वार्ड नंबर-7 के गांव चोरबांए में सड़क सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर रात करीब 9:30 बजे घर लौटी एक वृद्ध महिला को कच्चे रास्ते से चारपाई के सहारे घर तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल से घर तक पहुंचने के लिए करीब 25 मिनट तक चारपाई उठाकर कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा : इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश महासचिव विवेक कुमार क्या कहते हैं देखिए पूरी वीडियो
#कांग्रेस #bilaspurhp #बिलासपुर #हिमाचल #highlight #himachalpradesh #bilaspur_university