इंदरगढ़: ग्राम भगुवापुरा में एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर किया मामला दर्ज
भगुवापुरा थाना क्षेत्र में सेवड़ा-दतिया रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई कोक सिंह ने बुधवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी चतुर सिंह बाल्मीकि निवासी दिगुवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई पैदल जा रहा था