गाज़ियाबाद: पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत कविनगर में नगर निगम ने वसूला ₹130000 का जुर्माना
गाजियाबाद को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया हुआ है अभियान के तहत नगर निगम की टीम दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए चालान की कार्यवाही कर रही है। गुरुवार को नगर निगम की टीम कवि नगर पहुंची और ₹130000 का जुर्माना करते हुए प्रतिबंधत पॉलिथीन को जब्त किया। नगरी आयुक्त ने बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।