बांका: मेधावी छात्रों को सम्मान, डीएम ने टॉपर्स को किया पुरस्कृत
Banka, Banka | Apr 2, 2026 समाहरणालय सभागार में गुरुवार की सुबह 11 बजे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीएम नवदीप शुक्ला ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में जिला एवं राज्य स्तर पर टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ इंटरमीडिएट परीक्षा मैं जिला टॉपर को पुरस्कृत किया गया।