नबीनगर: दिग्घी में हत्याकांड पर एसपी ने सख्ती दिखाई, घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा, SIT टीम को दिए कड़े निर्देश
औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन के स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए युवक की हत्या के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल स्वयं मृतक के घर दिग्घी पहुंचे और परिजनों से मिलकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया और हत्या से जुड़े हर पहलू को गंभीरता