77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बजे लोहरदगा एसपी कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया।