लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय में गणतंत्र दिवस पर डीसी डॉ. कुमार ताराचंद ने फहराया तिरंगा, बिरसा मुंडा को किया नमन
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, अनुशासन और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।