लोहरदगा: BS कॉलेज स्टेडियम में बाइक की टक्कर, मची चीख-पुकार, परिवहन विभाग की झांकी ने दिखाया मौत का मंजर
बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड व आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। इस दौरान परेड और झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं के संदेश