कानपुर: बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर में यूपी की 12 महिला विधायकों ने किए दर्शन, गायों की सेवा कर भजनों का लिया आनंद
बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर में गुरुवार 1 बजे यूपी की 12 महिला विधायकों का डेलीगेट्स पहुंचा। राधे कृष्ण के जयकारों के साथ महिला विधायकों ने प्रभु की आरती की। ढोल मंजीरों के साथ हरे कृष्णा के भजनों पर महिला विधायको ने आनंद लिया। गायों की सेवा भी की। पहली बार इस्कॉन पहुंची महिला विधायकों ने कहा कि यहां सुकून मिला है।