कानपुर: IAS विजेंद्र पांडियन ने कानपुर मंडल के मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला
IAS के. विजेयेंद्र पांडियन ने गुरुवार 10:00 बजे कानपुर मंडल के मण्डलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व मण्डलायुक्त अमित गुप्ता से कार्यभार लिया। इस अवसर पर विजेयेंद्र पांडियन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 2008 बैच के IAS अफसर के. विजेयेंद्र पांडियन आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के पद पर भी कार्यरत हैं।