कानपुर: चकेरी में सफाई कर्मी के साथ 40 हजार रुपए की टप्पेबाजी, दर्ज हुआ मुकदमा
चकेरी में सफाईकर्मी अनूप के साथ 40 हजार रुपए की टप्पेबाजी हो गई।पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित के मुताबिक अपाचे बाइक से आए दो युवक उसके गले लगे और उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपए पार कर दिए।थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।