कानपुर: अश्लील वीडियो बनाने का विरोध करते हुए हिंदू जागरण मंच ने डीसीपी दक्षिण को सौंपा ज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाने का विरोध करते हुए हिंदू जागरण मंच ने गुरुवार 1:30 बजे डीसीपी दक्षिण को ज्ञापन सौंपा है। गंगा बैराज व मोतीझील में बनाया गया था अश्लील वीडियो जिसमें भगवान गणेश की तस्वीर का प्रयोग किया गया था। जागरण मंच टीम ने सौंपे गए ज्ञापन में वीडियो बनाने वाले पर की कड़ी कार्यवाही की मांग की है। डीसीपी दक्षिण ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।