एमकेसी के सुपरवाइजर रामखिलाड़ी शर्मा का मोरवा से आरोपियों के द्वारा अपहरण किया गया था 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी,इस मामले में छतरपुर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई और सटई के जंगलों से रामखिलाड़ी शर्मा को बरामद किया गया। इस मामले पर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 14 मई दोपहर 1:30 बजे सिटी कोतवाली थाने में जानकारी दी है।