बड़ौत: टांडा-छपरौली मार्ग पर पिकअप और केंटर से ₹400000 का 13 कुंटल मावा बरामद, 5 आरोपी हिरासत में
Baraut, Bagpat | Jul 5, 2026 शनिवार सुबह करीब 8 बजे थाना छपरौली पुलिस द्वारा टांडा-छपरौली मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कैंटर एवं पिकअप को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 13 कुंतल अपमिश्रित मावा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है तथा 25 किलोग्राम अरारोट एवं अन्य पाउडर बरामद हुआ, जिसका उपयोग मावा तैयार करने में किया जाता है।